spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशइंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट ने लगाए ब्रेक

इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट ने लगाए ब्रेक

-

  • तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट वापस लौटी।

एजेंसी, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पक्षियों के टकराने की एक और घटना गुरुवार को सामने आयी है। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान हवाई जहाज और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी मुताबिक गुरुवार को इंडिगो फ्लाइट के पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। पक्षी के टकराने के कारण उसे टेकआॅफ रद करना पड़ा। भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6101 भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेक-आॅफ से पहले एक पक्षी से टकरा गई थी। पायलट ने तुरंत टेक-आॅफ को रद कर दिया और सुरक्षित रहने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए।

क्षति के लिए विमान का निरीक्षण किया गया और यात्रियों या चालक दल के बीच कोई चोट नहीं आई थी। इस घटना से कुछ समय के लिए विमानों का परिचालन बाधित हो गया।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमान के संचालन में काफी सतर्कता बरती जा रही हैं। गुरुवार को हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट 400 विमान ने जहां से उड़ान भरी थी वहीं वापस लौट आई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं की वजह से इस फ्लाइट को वापस अपने गंतव्य आना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।

वहीं एक दिन में इंडिगो के दो विमानों को तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पहला विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, जबकि दूसरा विमान कोलकाता से अगरतला जा रहा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts