Homeन्यूज़शादी नहीं करना चाहती दिव्या

शादी नहीं करना चाहती दिव्या

-

मुंबई। दिव्या दत्ता उन बॉलीवुड कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने सुष्मिता सेन, तब्बू और सलमान खान जैसे सितारों की तरह बिना शादी के रहने का फैसला चुना। दिव्या ने हाल ही में अपने बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बातें की हैं और बताया है कि आखिर ये आॅप्शन उन्होंने क्यों चुना। दिव्या ने कहा, ‘अगर आपको एक अच्छा साथी मिल जाए तो शादी करना बहुत अच्छा है। अगर नहीं तो जिदगी खूबसूरती से आगे बढ़ती है। एक बेकार सी शादी में बधे रहने से बेहतर है कि आप खुद ही खुद का ख्याल रखें। किसी रिश्ते में खुद को नीचा दिखाने की बजाय, खुद से प्यार करना बेहतर है। मेरी तरफ बहुत से मर्दों का अटेंशन खूब रहता है और मैं इसे इंजॉय करती हूं लेकिन रिश्ता तब बनना चाहिए जब आप कनेक्ट होते हैं। अगर आपको लगता है कि वह व्यक्ति आपका हाथ थाम सकता है।

अगर ऐसा नहीं है तो मेरे आस-पास मेरे कई प्यारे दोस्त हैं और मैं अपने लिए वहां हूं। उन्होंने आगे कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। दिव्या ने कहा, ‘मैं शादी नहीं करना चाहती लेकिन मुझे एक साथी चाहिए जिसके साथ मैं ट्रैवल कर सकूं और अगर नहीं तो भी मैं खुश हूं। आप जानते हैं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मुझे एक कोट भेजा – एक शख्स पूछता है- तुम सिंगल क्यों हो? तुम सुंदर, आकर्षक, देखभाल करने वाली हो तो मैंने कहा- मुझे लगता है कि मैं ओवर क्वॉलिफाइड हूं। एक समय आता है जब आप पूर्णता की तलाश बाहर करते हैं, जो जरूरी नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि आप तभी पूर्ण होंगे जब एक अच्छा साथी आपके जीवन में आएगा। मुझे यह गलतफहमी थी। मैं अपने दिल की बात खुलकर कहती थी – लेकिन अब ऐसा नहीं है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts