spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़कंगना रनौत बोली भाग जाती या तलाक देती

कंगना रनौत बोली भाग जाती या तलाक देती

-

मुंबई। मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी के मर्डर केस में दिन पर दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि इस पूरी हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी। मामले में उन दोनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब इस पूरे दिल दहला देने वाले मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

कंगना रनौत ने कहा कि कैसे इस मामले ने उनके सिर में दर्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोग समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मेघालय हनीमून केस पर रिएक्ट करते हुए हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा कि ये कितना बेतुका है! वो महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने माता-पिता से डर लगता है, लेकिन सुपारी किलर के साथ एक निर्दयी हत्या की साजिश रच सकती है। सुबह से ही ये सब मेरे दिमाग में चल रहा है, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ, अब सिर में दर्द हो रहा है! वह तलाक भी नहीं ले सकी या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती थी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस को क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और मूर्ख हरकत बता दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वे कुछ नुकसान नहीं पहुंचा सकते लेकिन ऐसा नहीं है। भले ही बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन याद रखना कि एक बेवकूफ इंसान को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास ऐसे बेवकूफ लोगों से संभलकर रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts