Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशजिससे बेटी का तय किया रिश्ता, उससे मां ने कर ली शादी

जिससे बेटी का तय किया रिश्ता, उससे मां ने कर ली शादी

-

– रिश्ता तय होने के बाद फोन पर बात करते-करते होने वाली सास और दामाद में हुआ इश्क।

शाहजहांपुर। एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक महिला ने बेटी के लिए रिश्ता तय किया। इसके बाद महिला का होने वाले दामाद से अफेयर हो गया। महिला ने मंदिर में युवक से शादी रचा ली। यहां बेटी के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के को दिल दे बैठी। फोन पर बातचीत करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच शादी करने को लेकर भी सहमति बन गई। उधर, बेटी ने भी मां की शादी को हामी भर दी।

बेटी ने मां से कहा कि पहले तू शादी कर ले, बाद में मेरी शादी हो जाएगी। बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति पर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की है और तीन बेटे भी हैं।

बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह युवक से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसकी बेटी ने भी मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा। बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली।

शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts