Homeउत्तर प्रदेशMeerutएआईएमआईएम नेता ने घर में घुसकर डॉक्टर को पीटा

एआईएमआईएम नेता ने घर में घुसकर डॉक्टर को पीटा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मदीना कॉलोनी में एक कथित डॉक्टर के क्लीनिक में रविवार को चोरी की घटना हुई। कथित डॉक्टर दानिश ने चोरी का आरोप वार्ड 75 के पार्षद दिलशाद सैफी के बेटे पर लगाया।

इस आरोप से नाराज होकर एआईएमआईएम नेता अफजाल सैफी ने अपने भाई पार्षद दिलशाद सैफी और 10-12 साथियों के साथ दानिश के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल दानिश की पिटाई की, बल्कि उनकी भाभी मुस्कान के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने महिला को बालों से खींचकर घर से बाहर सड़क पर घसीट लिया।

हमले में घायल दानिश को उनके परिवार वाले थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार ने एआईएमआईएम नेता और उनके साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts