Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशभाजपा नेता के हत्यारोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

भाजपा नेता के हत्यारोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

-

– बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की फर्जी बैनामे से ली गई जमीन खाली कराई


संभल। पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को मुक्त कराया। भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के हत्या के आरोपी जुनावई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि यादव एवं उनके पिता महेश यादव ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्जी बैनामा कराकर जगन्नाथपुर में जमीन पर कब्जा कर लिया था।

जमीन के वास्तविक मालिक गुन्नौर निवासी अब्दुल मजीद ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित जगन्नाथपुर में उनकी 0.838 हेक्टेयर जमीन पर आरोपियों ने फर्जी बैनामा करके कब्जा कर लिया था। कोर्ट ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दोनों आरोपियों का बैनामा रद्द कर दिया।

कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपियों ने जमीन खाली नहीं की।पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया, जमीन को कब्जामुक्त कराकर वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

हत्यारोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एक अन्य कार्रवाई में प्रशासन ने गांव मैढोली के पास एक तालाब की जमीन को भी कब्जामुक्त कराया। रवि यादव और उनके साथियों ने इस जमीन पर चहारदीवारी बना ली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर हल्का लेखपाल कृष्ण नंदन सक्सेना ने पुलिस बल के साथ रवि यादव के खंडहरनुमा कमरे को जेसीबी से ध्वस्त करवाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts