- यह समझौता विश्वविद्यालयों के लिए मील का पत्थर साबित होगा: आनंदी बेन पटेल
- सीसीएसयू में खुलेगा रूसी विश्वविद्यालय का छात्र अध्ययन केंद्र।
शारदा न्यूज़, संवाददाता |
मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय ने रूस की मिनिन निज़नी नोवगोरोड स्टेट पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया। अब रूस का विश्वविद्यालय मेरठ में अपना छात्र अध्ययन केंद्र खोलेगा।
गुरूवार को लखनऊ स्थित राजभवन में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और रूसी विश्वविद्यालय के बीच समझौता हुआ। शक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रशियन सेंटर का उदघाटन होगा। विश्वविद्यालय में रूसी भाषा की कक्षाएं भी शुरू होंगी।