spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamतापमान: मंगलवार सुबह से ही प्रचंड गर्मी, अभी दो-तीन दिन राहत के...

तापमान: मंगलवार सुबह से ही प्रचंड गर्मी, अभी दो-तीन दिन राहत के आसार नहीं

-

  • सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू
  • पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार गर्मी के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने अभी दो-तीन दिन राहत के आसार नहीं है। सोमवार के बाद मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर तेज दिखाई दिया। सूरज की तपिश और दिन में चल रही गर्म लू के थपेड़ों के बीच मौसम बदलता जा रहा है। दिन भर तेज धूप के चलते शहर वासी गर्मी में परेशान रहे। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 39.1 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दिन में लू ने भी परेशान किया। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढोतरी हुई है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म दिखाई दिया। तापमान बढ़ने से दिन भर लू का असर दिखाई दिया। अभी दो-तीन दिन तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे और गर्मी परेशान करेगी। लू असर दिखाई देगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी तेजी से बढ़ गया। शहर का एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। वहीं, नगर के अंदर गंगानगर 223, जलभीमनगर142, पल्लवपुरम 121, बेगमपुल 132 दिल्ली रोड 170 दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts