Homeउत्तर प्रदेशMeerutहापुड़ प्रकरण को लेकर मेरठ में वकीलो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया...

हापुड़ प्रकरण को लेकर मेरठ में वकीलो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

-

  • बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक किया विरोध प्रदर्शन।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। हापुड़ में वकील और पुलिस के बीच हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में आज वकीलों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर हंगामा किया। बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक जगह-जगह जाम लगाकर हंगामा हुआ।

 

दरअसल यह तस्वीर मेरठ के बेगमपुल चौराहे की है। जहां बड़ी संख्या में वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाई। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारीबाजी भी की। इसके अलावा सरकार के खिलाफ भी वोट करने के नारे लगाए।

 

आपको बता दें कि हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के वकील हड़ताल पर हैं और ऐसे में मेरठ में वकीलों ने आंदोलन को उग्र बना दिया है।

वकीलों के हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वकीलों से शांति बरतने की अपील की जा रही है। वहीं वकील पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं। जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर उन्होंने ज्ञापन भी दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts