Homeउत्तर प्रदेशLucknowआजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला, समाजवादी...

आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला, समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट

-


लखनऊ। आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला लगातार हाईलाइट हो रहा है। वहीं आज आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट में कहा गया है “जनाब आज़म ख़ान साहब सच की आवाज़ हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी, तालीम-शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आज़म साहब सदैव फ़िरक़ापरस्त ताक़तों से लड़ते रहे हैं।

 

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट में आगे कहा गया है “आज उनकी आवाज़ के साथ हम सब एकजुट होकर खड़े हैं। भाजपा सरकार तानाशाही एवं केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करे। भाजपाई इतना याद रखे कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है, 2024 में जनता जवाब देगी।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts