Homeउत्तर प्रदेशMeerutउत्तर प्रदेश में लगातार हो रहा दलितों का उत्पीड़न

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहा दलितों का उत्पीड़न

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। लगातार दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में इस समय दलितों के मन में भय उत्पन्न हो रहा है। रामपुर में मूकबधिर बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का भी जिक्र ज्ञापन में किया गया।

महानगर कांग्रेस ने राज्यपाल से कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान यासिर सैफी, युसूफ अंसारी, चमनकांत, चौधरी शमशुद्दीन और पीयूष रस्तौगी आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts