spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowआधी रात के बाद चली आंधी में टूटे पेड़, गिरे यूनिपोल, मौसम...

आधी रात के बाद चली आंधी में टूटे पेड़, गिरे यूनिपोल, मौसम के बदलने का अलर्ट जारी

-

– आज भी प्रदेश के कई जनपदों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी हवाएं


लखनऊ। यूपी में मौसम ने तेजी के साथ करवट ली है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम के बदलने का अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार की देर रात तक लखनऊ में तेज आंधी चली जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात हो सकता है।

राजधानी में शनिवार को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में शनिवार को गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं संग बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी और गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी। शुक्रवार को पारे में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से गर्मी में नरमी रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को लखनऊ में दिखाई देगी। इसके असर से यहां झोंकेदार हवाओं संग बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी की स्थितियां बन सकती हैं। 21 अप्रैल से दोबारा पारे में बढ़त देखने को मिलेगी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिजार्पुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिजार्पुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts