Homepolitics newsबीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

-

कहा-विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा- ‘हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएँ, क्योंकि वे सक्रिय रूप से ज़मीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह वास्तव में प्रेरक है।’

बता दें कि बीजेपी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। बीजेपी का पहला लोकसभा चुनाव 1984 का था। इस चुनाव में पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन 1989 में पार्टी ने 85 सीटों पर जीत हासिल की। फिर 1991 के चुनाव में पार्टी को 120 सीटों पर जीत हासिल हुई। 1996 में 161,  1999 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और बीजेपी को 183 सीटें हासिल हुईं। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार पांच साल तक चली थी। फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts