Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री हनुमान चालीसा पाठ से किया गया तिथि पत्रक का विमोचन

श्री हनुमान चालीसा पाठ से किया गया तिथि पत्रक का विमोचन

-

  • योगक्षेम संस्थान (रजि.) मेरठ द्वारा किया गया नवसंवत्सर पर तिथि पत्रक का विमोचन।
  • समाज में युवाओ की भागीदारी एवं संस्कारो को मजबूत बनाने हेतु युवाओ को श्री सुंदरकांड पाठ ,श्री हनुमान चालीसा पाठ से जोड़े: महंत आचार्य मनीष स्वामी

विवेक कुमार, मेरठ: आज यानि शनिवार को शास्त्री नगर बी ब्लॉक स्थित सामुदायिक केंद्र पर योगक्षेम संस्थान (रजि.) मेरठ द्वारा हिंदू नवसंवत्सर पर तिथि पत्रक विमोचन का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम संस्थान अध्यक्ष द्वारा भगवान् परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जीवन प्रबंधन आध्यात्मिक गुरु श्री बालाजी धाम के महंत आचार्य मनीष स्वामी जी का अध्यक्ष पं ओमदत्त शर्मा जी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने बताया कि तिथि पत्रक के साथ प्रत्येक सनातनी को पंचांग के पांच अंग तिथि ,वार,योग,नक्षत्र, करण का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

डॉ महेश कौशिक जी ने कहा माता पिता आज बच्चो के साथ संवाद करना चाहिए बच्चो को अच्छे संस्कार देने चाहिए। मंच संचालन अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पं ओमदत्त शर्मा जी उपाध्यक्ष पं शीलचन्द्र कौशिक महासचिव पं अशोक कुमार गौड़ डॉ महेश कौशिक जी,पं सोती शिवेंद्र ,डॉ सुधीर शर्मा ,श्री चरण स्वामी,वर्षा कौशिक,सभी का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts