HomeAccident Newsनीलगाय से टकराई बाइक, पति की मौत, मां-बेटा घायल

नीलगाय से टकराई बाइक, पति की मौत, मां-बेटा घायल

-

मैनपुरी में हुआ हादसा, फरीदाबाद जा रहा था परिवार।


एटा। मैनपुरी से फरीदाबाद जा रहे एक परिवार की बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। मृतक की पहचान सतीश (35) पुत्र रामचरण निवासी अनु खेड़ा, थाना बिछवा, मैनपुरी के रूप में हुई है।

सतीश अपनी पत्नी सीमा और 12 वर्षीय बेटे दिनेश के साथ बाइक पर सवार थे। भदुआ गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक नीलगाय से टकरा गई। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सतीश को मृत घोषित कर दिया। सीमा और दिनेश का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी पिलुआ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts