Homeउत्तर प्रदेशMeerutदूसरों पर खर्च न करने वाला धन नष्ट हो जाता है

दूसरों पर खर्च न करने वाला धन नष्ट हो जाता है

-

द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य सदानंदजी का हुआ पादुका पूजन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंदजी महाराज का पादुका पूजन कार्यक्रम सदर घंटाघर स्थित बिल्डर आनंद प्रकाश अग्रवाल के आवास पर हुआ। इसमें कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौजूद सभी लोगों ने शंकराचार्यजी की आरती उतारी और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

बाद में शंकराचार्य ने कहा कि लोग अपनी पसंद की चीज हासिल करने के लिये हर संभव प्रयास करता है। इसी तरह ईश्वर की प्राप्ति के लिये भी यही प्रयास करना चाहिये। जो जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं हासिल करता है। भागवत ने लिखा है खूब धन कमाओ और खर्च करो। दूसरों पर खर्च न करने वाला धन नष्ट हो जाता है।

 

मेरठ में शारदा एक्सप्रेस के कैमरे पर बोले- द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य सदानंदजी |

Video News | sharda express

उन्होंने बताया कि धन कैसे प्राप्त होता है। पूर्व जन्म से धन प्राप्त होता है। बहुत लोग कोशिश करते है लेकिन नहीं मिलता। ईश्वर के दया से धन मिलता है। धर्म का पालन करके धन प्राप्त किया जाता है। छात्रों की निष्ठा पढ़ाई में होनी चाहिए। भोजन बनते समय निष्ठा चाहिए। समर्पण के बिना कुछ भी नहीं मिलता। धन को तिजोरी में रखते है उसी तरह मन में धर्म रखिए। लड़की कुल की संपति है। रक्षा के लिया महत्व बुद्धि होती है। धर्म के बिना हम नहीं रह सकते। आदि शंकराचार्य कहते है पूजा के कई मार्ग है।

इस मौके पर बिल्डर जय प्रकाश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अपार अग्रवाल, तुषार गुप्ता, इति गुप्ता, सरिता माहेश्वरी,रवि माहेश्वरी,अमर माहेश्वरी, रिचा माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts