HomeAccident Newsबेटे की लाश देखकर मां ने दी ट्रेन के आगे कूदकर जान,...

बेटे की लाश देखकर मां ने दी ट्रेन के आगे कूदकर जान, घर से उठी दो अर्थियां, छाया मातम

-

– हाईवे पर ट्रक से टकराई थी बुलेट, अस्पताल में तोड़ा दम।


वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव के सामने रिंग रोड पर बीती रात संदिग्ध हालत में बुलेट से गिरकर युवक घायल हो गया था। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने ट्रेन से कट आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के राम रायपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह (27) वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह बीती रात लगभग 10 बजे परमपुर रिंग रोड की तरफ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। संदिग्ध स्थिति में गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एनएचआई के एंबुलेंस से इऌव ट्रॉमा सेंटर भिजवाए, जहां रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए।

हादसे में विनय की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मां समलावती देवी (56) को हुई तो वह बदहवास होकर गिर पड़ी। वह बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ देर बाद लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव के सामने भोर में करीब 5 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह माह पहले ही हुई थी विनय के पिता की मौत

विनय के पिता स्वर्गीय अनिल सिंह की 6 माह पूर्व लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वह चार बहनों तथा दो भाइयों में छोटा था। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। अब घर में केवल अकेला चिराग उसका बड़ा भाई विक्की ही बचा है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक किसी निजी डॉक्टर के यहां प्रैक्टिस करता था। जुटे ग्रामीणों के मुंह से बरबस ही निकला की मां-बेटे की अर्थी उठेगी। एक साथ गांव में मातम छाया हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts