HomeCRIME NEWSNoida police encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,...

Noida police encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

-

– हत्या के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली


नोएडा। सेंट्रल नोएडा में पुलिस ने एक हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान राजेश उर्फ मुकेश के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर के सुरजावली का रहने वाला है।

ईकोटेक-3 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश ककराला पुस्ता रोड पर मौजूद है। यह बदमाश 8 दिसंबर 2024 को कुलेसरा में एसक्लेपियस अस्पताल के पास हुई एक हत्या का आरोपी था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

राजेश अक्षरधाम कॉलोनी की तरफ भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

जांच में पता चला कि राजेश ने अपने साथी ईश्वर चंद उर्फ रिंकू के साथ मिलकर सुखराम नाम के व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की थी। ईश्वर चंद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुखराम कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts