HomeTrendingधरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच, ड्रैगन ने दिलाई अंतरिक्ष की...

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच, ड्रैगन ने दिलाई अंतरिक्ष की ‘कैद’ से आज़ादी

-

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क को दी बधाई  


नासा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आए हैं। फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है।  इसके बाद उन्हें कैप्सूल से निकालकर खास पोत में शिफ्ट किया गया। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के बाद नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा की इस मिशन में कई चुनौतियां थीं. लेकिन ये सफल रहा।

 

 

सुनीता विलियम्स की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘गौरव, गर्व और राहत का पल! पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।

सुनीता विलियम्स की पहली झलक सामने आ गई है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।सुनीता विलियम्स को लेकर धरती पर लौटे ड्रैगन कैप्सूल को अब रिकवरी जहाज पर लोड कर लिया गया है। इसके बाद एक-एक करके चारों अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला जाएगा। उनका मेडिकल चेकअप होगा। इससे पहले ड्रैगन को धरती के वायुमंडल में प्रवेश कराने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन के लिए तैयार होने के कारण फ्रीडम धरती के ऊपर स्वायत्त रूप से उड़ रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts