Homemausamतामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

-

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में भी लोग चला रहे पंखा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ में होली से पहले मौसम फिर बदल गया। दिन में गर्मी का काफी अहसास रहा है। तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने मेरठ समेत आसपास के जिलों में 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है।

पिछले कई दिनों से तेज हवा चलने से मौसम ज्यादा गर्म नहीं था। मंगलवार के बाद बुधवार को भी हवा शांत रही। जिसके चलते गर्मी का अहसास बढ़ गया। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 13, 14 और 15 मार्च को मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13 से 15 मार्च के बीच में मेरठ समेत आसपास के जिलों में तेज आंधी व गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में पिछले कई दिनों से जारी हवा की मार से बुधवार को थोड़ी राहत रही। बुधवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। जबकि, गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 26.6 एवं 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जहां रात का तापमान सामान्य दर्ज हुआ। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा हो सकता है। जबकि, दिन अब आने वाले दिनों में साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts