HomeCRIME NEWSआशा राम बापू के खिलाफ बोलने वालो की हत्या करने वाला गिरफ्तार 

आशा राम बापू के खिलाफ बोलने वालो की हत्या करने वाला गिरफ्तार 

-

सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने नोयडा से पकड़ा 


सूरत।  सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने नोएडा से आसाराम के कट्टर साधक तामराज साहू को गिरफ्तार कर लिया है। तामराज साहू पर आसाराम के खिलाफ आवाज उठानेवालों की चुन-चुनकर हत्या करने का आरोप है। तामराज पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा। पिछले  10 साल से पुलिस उसे तलाश रही थी। वह अपना नाम और धर्म बदलकर नोएडा में रह रहा था।

वर्ष 2014 में आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ में सूरत में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस केस में जो गवाह थे उनपर हमला करने के लिए एक गैंग बनाया गया। इस गैंग का लीडर तामराज साहू और कार्तिक था। जो भी आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ गवाह बनाता था, यह गैंग उन सभी लोगों को डराने धमकाने और फिर हमला कर हत्या करने की कोशिश करता था। गवाहों पर हमला करने और जिंदा जलाने की कोशिश के मामले भी दर्ज हुए थे। पिछले 10 साल से तामराज साहू को पुलिस तलाश रही थी।

तामराज साहू ने एक गवाह के जबड़ें और पीठ पर चाकू से हमला किया था। लेकिन हमले में उस गवाह की जान बच गई थी। ऐसे ही एक गवाह दिनेश चंदानी थे। उनपर एसिड से हमला किया गया था। बेकरी का धंधा करनेवाले राकेश जयंतीलाल पटेल पर भी छुरे से हमला हुआ। सूरत में तीन गवाहों पर हमला किया गया था। वहीं यूपी के गाजियाबाद के एक गवाह अखिल गुप्ता पर भी जानलेवा हमले का आरोप है। बापू के आश्रम में रसोइया था जिसके ऊपर फायरिंग की गई थी।

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में प्रकाश प्रजापति और उसकी पत्नी सीमा ने भी आसाराम के खिलाफ गवाही दी थी। उनकी गाड़ी पर भी 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी। गनीमत रहा कि दोनों पति पत्नी बच गए थे। पानीपत हरियाणा में आसाराम के खिलाफ मीडिया में बयान देनेवाले महेंद्र चावला नामक शख्स को मारने के लिए उनके घर में घुसकर भी फायरिंग की गई थी, पर महेंद्र चावला पहली मंजिल से कूदकर भागने में सफल हो गए। हरियाणा पुलिस ने तामराज साहू पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बैंक डकैती में भी शामिल था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts