Homeदेशबालवीर हीरो देव ने गुपचुप की सगाई

बालवीर हीरो देव ने गुपचुप की सगाई

-

मुंबई। टीवी का पॉपुलर शो बालवीर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है जिसे सुनकर हर कोई खुश हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस को बताया कि उन्होंने अपने लिए असल जिंदगी में पार्टनर ढूंढ लिया है। उन्होंने अपनी मंगेतर आरती के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की है। कई लोगों का कहना है कि आखिरकार आपने इतनी बड़ी चीज गुपचुप तरीके से क्यों की? वहीं, सोशल मीडिया पर कई फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं और उनकी फोटो और वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

देव जोशी ने अपनी सगाई की जो खबर दी है वह अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करके दी है। वीडियो में देव और आरती एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। देव अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ह्लऔर हमने साथ रहने का फैसला कर लिया है। लाइफटाइम के लिए प्यार, हंसी, और बहुत सारी यादें। सगाई कर ली है।ह्व साथ ही जो फोटो शेयर की है उसमें देव मंगेतर आरती के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। देव ने व्हाइट हुडी के ऊपर रेड शॉल पहनी है। माथे पर तिलक लगाया हुआ है और गले में रुद्राक्ष की माला है। वहीं आरती ने भी शॉल के साथ रुद्राक्ष की माला गले में डाली हुई है और तिलक लगाया है। दोनों ने सगाई नेपाल के कामाख्या मंदिर में की है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी पर बेहद प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, देव जोशी टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। देव महिमा शनि देव की, हमारी देवरानी, काशी-अब ना रहे तेरा कर्ज कोरा और देवों के देव महादेव में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन उन्हें पहचान 2012 में मिली, जब वो शो बालवीर में दिखे थे। इस शो में वो बालवीर के लीड रोल में थे। घर-घर में उन्हें पसंद किया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts