Homeउत्तर प्रदेशMeerutहोली को लेकर दूसरे धर्म के लोग कर रहे बवाल

होली को लेकर दूसरे धर्म के लोग कर रहे बवाल

-

– कासमपुर के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
शारदा रिपोर्टर


मेरठ। चौक में होली रखने की मांग को लेकर कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र स्थित कासमपुर के रहने वाले दर्जनों क्षेत्रवासी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

कासमपुर गली नम्बर-2 के रहने वाले क्षेत्रवासियों ने बताया कि, उनके पूर्वज पिछले कई दशको से पूर्व में निर्धारित स्थान पर अपनी होली रखते चले आ रहे है। होलिका दहन की परम्परा हमारे भारत वर्ष में आदिकाल से चली आ रही है। आरोप है कि, क्षेत्र में रहने वाली राजेश्वरी पत्नी नामालूम व उसके तीन पुत्र अनुराग, विकास, तीसरे पुत्र का अज्ञात जोकि किसी अन्य धर्म के अनुयायी हैं, होली रखने में बखेडा खडा कर रहे हैं। ये लोग लड़ाई-झगडे और मार-पीट तथा गाली-गलौज पर उतारू हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षो से उपरोक्त होली रखने की बाबत विवाद कर रहे है। जबकि, अब क्षेत्रवासियों ने होली के पर्व पर डीजे साउन्ड भी लगाना बन्द कर दिया है। ताकि, शांति व्यवस्था बनी रहें। इसके बावजूद भी हमारे हिन्दुओं के पवित्र होली के पर्व पर तंग व परेशान करते है और तथा समस्त आस-पडोस वाले जोकि इनके सुमदाय के लोग है से कहते है कि अगर हम से नही डरे तो और हमारा कहा नही माना तो तुम सब पर झूठे मुकदमें दर्ज कराकर जेल में सडवा देगे। वहीं, लोगों की बात सुनने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts