HomeAccident Newsडंपर से कार टकराने पर दो की मौत, महिला गंभीर।

डंपर से कार टकराने पर दो की मौत, महिला गंभीर।

-

महाकुंभ से लौटते वक्त हादसा, एयरबैग भी नहीं बचा पाई जान।


एजेंसी, वाराणसी। मिजार्मुराद क्षेत्र के खजुरी ओवर ब्रिज के पास शनिवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक कार हाईवे पर खड़ी डंपर में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, तीन लोग कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। यहां से स्नान कर झारखंड अपने घर के लिए लौट रहे थे। खजुरी (मिजार्मुराद) स्थित ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर अवैध तरीके से खड़ी एक डंपर में तेज रफ्तार कर घुस गई।

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची मिजार्मुराद पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। वह डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयर बैग तो खुले, लेकिन आगे सवार दोनों नहीं बच पाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts