Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशछेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अपनी जीभ काटी।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने अपनी जीभ काटी।

-

घर में युवती को अकेली देख घुस आया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।


एजेंसी, सीतापुर। शनिवार को एक युवक ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेंक दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर आनन फानन सीएचसी पहुंची। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह घर पर अकेली थी। इसी समय हरदोई के मल्लावा थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार उसके घर में घुस आया। वह दरवाजा बंद करके उसके साथ छेड़छाड करने लगा।

विरोध करने पर मनोज ने उसके साथ मार पीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर मनोज ने अपनी जीभ काटकर कूड़े में फेक दी। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।

पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद पहुंची। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts