मौसम साफ होते ही धूप निकली चटक, ठंड से ठिठुरते लोगों के चेहरे पर आई चमक

Share post:

Date:

  • सोमवार को कई दिन बाद सुबह से ही मौसम रहा सुहाना,
  • कड़ाके की ठंड और कोहरे से मिलती नजर आई राहत,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद में सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकल गई। इससे सर्दी से लोगों को राहत मिली। इससे पहले रविवार को भी कई दिन बाद तेज धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। बता दें कि, कई दिन से कड़ाके की ठंड के चलते लोग परेशान थे। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जनवरी महीने में लगातार ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड कई साल के रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को कई दिनों बाद तेज धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 21 और 22 जनवरी को वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 192 दर्ज किया गया है। बता दें कि, बीते दिनों मेरठ में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। दिन में भले ही गुनगुनी धूप जरूर निकली।

लेकिन, शाम को शीत लहर चलने से ठंड फिर से बढ़ गई। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी ओर होगी। इसके चलते वेस्ट यूपी के जिलों में 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना है।

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड से अभी राहत के आसार नहीं लग रहे हैं। अगले 4 दिनों तक दिन ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धूप निकलने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही अच्छी धूप निकली। जिसके चलते लोग धूप सेंकते हुए नजर आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...

मेरठ: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित शाहजहां कॉलोनी में...