HomeAccident NewsMuzaffarnagar Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Muzaffarnagar Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

-


मुजफ्फरनगर। देर रात कस्बा शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान निवासी दो दोस्त आमिर (17 ) व सुहैल (19 ) की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

दोनों दोस्त शाम के समय बाइक पर सवार होकर किसी काम से बुढ़ाना गए थे। देर रात वहां वापस आते समय बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास सामने से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर उसका चालक फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों को शाहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन व शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी व समाजसेवी नफासत खान आदि अस्पताल पर पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने कहा कि लिखित में लेने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts