HomeCRIME NEWSबाइक सवार युवकों ने झपटे मोबाइल-चेन, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,...

बाइक सवार युवकों ने झपटे मोबाइल-चेन, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, तलाश में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर जा रहे युवक से बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल फोन और चेन लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

पीड़ित गौरव ने थाने में पुलिस को तहरीर दी है। गौरव ने बताया कि वो ड्यूटी से घर जा रहा था। तभी अहमद रोड अकबर मस्जिद के पास लगभग 20 मीटर की दूरी पर बाइक पर दो लड़के आए। पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए इन लड़कों ने उस पर झपट्टा मार दिया। बताया कि बाइक सवारों में एक लड़का काले रंग का बैग लिया था।

पीड़ित का आरोप है कि जो दूसरा लड़का बाइक चला रहा था। जो युवक पीछे बैठा था उसने मेरे ऊपर झपट्टा मारा। मेरे गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ी और वीवो कंपनी का मोबाइल भी मेरे हाथ से छीन लिया। बताया कि दोनों लड़के काले रंग की जैकेट पहने थे। दोनों ही काले रंग की बाइक पर थे। एक लड़के ने कैप भी लगाई हुई थी। वहीं पुलिस इलाके के सीसीटीवी चैक कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts