spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamपहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर से कांपे लोग

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर से कांपे लोग

-

– दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद जिस तरीके से रविवार को बफीर्ली हवाएं चलने की शुरूआत हुई है। उससे कहीं ना कहीं सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। जिसके चलते लोग आग तापते और गर्म कपड़े पहनते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि, यह तो अभी शुरूआत है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा सर्दी का कहर देखने को मिलेगा। जबकि, ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। वहीं, भीषण ठंड के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर सहित आसपास के अन्य जनपदों में कोहरा भी देखने को मिला। जिससे शहर वासियों को सर्द ठंड का एहसास होने लगा। हालांकि, दोपहर के समय हल्की सी धूप खिलने की भी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन सूर्य देवता दिनभर आंख-मिचौली करते दिखे। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो सोमवार को दिन का अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार की अगर बात की जाए तो सुबह का तापमान जहां 18 डिग्री सेल्सियस नापा गया। जबकि, रात के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं, शाम के समय चली शीत लहर ने कंपकपा दिया। दिनभर चली हवा से लोग कांपते रहे। शाम को ठिठुरन बढ़ने से रात सर्द होती चली गई।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मौसम ओर सर्द होगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। मेरठ में रविवार को दिन में शीतलहर चलती रही। लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। जबकि, शाम को हवा ओर तेज होने से ठिठुरन बढ़ गई।

सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जबकि, ठंड ओर ज्यादा बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.4 और रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस किया गया। 48 घंटे तक मेरठ और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड रहेगी। 6 जनवरी से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। वहीं, तेज हवा के चलते प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया।

नहीं की गई अलाव की व्यवस्था

व्यवस्था को दुरुस्त करने वाला नगर निगम शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा है जबकि शीत लहर और ठंड के चलते लोग कब आने को मजबूर हैं। जबकि, हर साल अलाव की व्यवस्था करने वाले नगर निगम ने अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी परेशान होना पड़ रहा है।

यहां जलाए जाते हैं अलाव

घंटाघर, मेट्रो प्लाजा, सिटी रेलवे स्टेशन, भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा, मेडिकल रेन बसेरा, तिरंगा गेट रेन बसेरा, टाउन हाल रेन बसेरा, परतापुर रेन बसेरा, मुल्तान नगर रेन बसेरा आदि।

यहां नहीं है सुविधा

जिला अस्पताल, भूमिया का पुल, पुराना हापुड़ अड्डा चौराहा, पश्चिम कचहरी गेट हनुमान मंदिर, जसवंत राय अस्पताल, महताब सिनेमा, तेज गढ़ी चौराहा, शास्त्री नगर एल ब्लॉक, रेलवे रोड चौराहा, सूरजकुंड चौराहा, कमिश्नरी चौराहा आदि।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts