HomeSports Newsवर्ल्ड चैंपियन को नहीं देना होगा टैक्स

वर्ल्ड चैंपियन को नहीं देना होगा टैक्स

-


एजेंसी, नई दिल्ली। भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने 12 दिसंबर 2024 को सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में शतरंज का विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इस शानदार जीत के बाद गुकेश को पुरस्कार के रूप में 11.45 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा, तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 5 करोड़ रुपये का और इनाम दिया, जिससे कुल राशि 16.45 करोड़ रुपये हो गई।

गुकेश की इनामी राशि पर भारतीय टैक्स नियमों के मुताबिक 42.5 प्रतिशत टैक्स बनता, जिससे उन्हें लगभग 6.23 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में देने पड़ते। इसके बाद उनके पास केवल 10.22 करोड़ रुपये बचते। हालांकि, अब मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय ने गुकेश की इस उपलब्धि को सराहा है और उनके इनाम पर टैक्स छूट देने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्णय जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा, जिससे गुकेश को पूरी इनामी राशि मिलेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts