Homepolitics newsसंसद में धक्का-मुक्की के मामले पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

संसद में धक्का-मुक्की के मामले पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

-

  • खरगे बोले- BJP सांसदों ने मुझे धक्का दिया,
  • राहुल गांधी ने कहा- अंबेडकर के अपमान पर इस्तीफा दें अमित शाह,

नई दिल्ली: धक्का-मुक्की के मामले पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अमित शाह ने जो कहा उसके लिए माफी की मांग कर रहे थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम लोग चलते हुए आ रहे थे। हमें रोकने के लिए वो मकर द्वार पर आ गए और महिला सांसदों को भी रोका। हमारे ऊपर हमला कर दिया। मुझे धक्का दिया और मैं बैलेंस नहीं संभाल सका और गिर गया। हमारे ऊपर इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने धक्का दिया। बीजेपी वालों ने जो माहौल बनाया है, हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। इनकी गलती की वजह से मूवमेंट चल रहा है।”

मीडिया से सच दिखाने का किया अनुरोध: कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा, “मेरा निवेदन है कि जो घटना घटी है, उसे ही दिखाया जाए। बीजेपी सांसद हमें चिढ़ा रहे थे, मजाक उड़ा रहे थे। ये माहौल हम बरदाश्त नहीं करेंगे। देशव्यापी आंदोलन होगा। सदन की शांति को भंग करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।”

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा, “मुद्दे की शुरुआत अडानी के मामले से हुई। भाजपा चाहती थी कि इस पर कोई चर्चा नहीं हो। बीजेपी की जो मानसिकता है उसे सभी के सामने दिखा दिया। आज हम संसद जा रहे थे। बीजेपी के सांसद लकड़ियां लेकर खड़े होते हैं और अंदर नहीं जाने देते हैं। इन्होंने अंबेडकर जी का जो अपमान किया है उसको लेकर अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। मुख्य मुद्दा अडानी का है जिसकी चर्चा ये लोग नहीं चाहते हैं।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts