Homeदेशएमएसपी को लेकर किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरु

एमएसपी को लेकर किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरु

-


एजेंसी, जालंधर। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य किसानी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े किसानों ने आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी।

किसान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ट्रेनें रोकेंगे। रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने प्रदेश भर में ट्रेंने रोकनी शुरू कर दी है। फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने ट्रैक जाम किया है। ट्रैक जाम होने की सूचना के चलते यात्री स्टेशन पर नहीं पहुंचे, जिससे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रेलवे स्टेशन बरनाला पर भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर व भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने पहुंच कर रेलवे ट्रेक पर धरना लगाया है। दोपहर 12 से तीन बजे तक इस लाइन पर कोई यात्री रेल नही आती है।

पठानकोट के कैंट स्टेशन पर भी भारतीय किसान यूनियन सिरसा गुट के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। किसानों के ट्रैक जाम करने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। किसानों के ट्रैक पर बैठने से पौने एक बजे तक कटड़ा से डॉक्टर आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा , कटड़ा से मुंबई जाने वाली स्वराज, जालंधर से पठानकोट जाने वाली डीएम को रोक दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts