HomeEducation Newsसैंट जॉन्स स्कूल के वार्षिकोत्सव ने समां बांधा

सैंट जॉन्स स्कूल के वार्षिकोत्सव ने समां बांधा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम द लाइट कैस्कैड रहा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी के लिए प्रार्थना की गई, इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के क्वायर ग्रुप के द्वारा एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय की छात्राओं के द्वारा एक कत्थक नृत्य के माध्यम से स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके पश्चात तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ शिमोना जैन ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ,जिसमें पूरे वर्ष भर की विद्यालय की गतिविधियों का ब्यौरा दिया गया। कार्यक्रम में अंधकार पर प्रकाश की जीत प्रदर्शित करता एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एक जापानी डांस, सेलर डांस, विक्ट्री डांस तथा अनेक प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य की भी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में डी.के. ठाकुर ए.डी.जी. मेरठ जोन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से सुशोभित वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा ने चार चांद लगा दिए। अंत में ग्रैंड फिनाले तथा स्कूल सॉन्ग के साथ कार्यक्रम का समापन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts