HomeEducation Newsस्मार्ट मीटर को लेकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्मार्ट मीटर को लेकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इण्टर कॉलेज, एल-ब्लॉक, शास्त्रीनगर मेरठ में पीवीवीएनएल एमडी के निदेर्शानुसार स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता अभियान के तहत पीवीवीएनएल और पश्चिमांचल इंफ्रा के सहयोग से स्मार्ट मीटर एक फायदे अनेक विषय पर भाषण प्रतियोगी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपने विचार रखे और स्मार्ट मीटर के फायदे बताए।

मंच का संचालन विद्यालय शिक्षिका प्रियंका भारद्वाज ने किया। इस दौरान छात्राओं को जानकारी दी गई कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से निशुल्क लगाया जा रहा है। यदि कोई स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत विद्युत विभाग से करें। साथ ही सभी छात्राओं को स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलवाई गई।विद्यालय प्रधानाचार्या डॉक्टर मृदुला शर्मा जी ने छात्राओ द्वारा स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए प्रोत्साहित किया एवं कहा स्मार्ट पावर मीटर बिल्कुल पारंपरिक मीटर की तरह काम करता है।

जिसमें यह आपकी ऊर्जा खपत को मापता है, मॉनिटर करता है और रिकॉर्ड करता है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता की बिजली खपत की जानकारी बिजली विभाग के साथ ही उपभोक्ता को भी रहती है। स्मार्ट मीटर से बिल में गड़बड़ी की संभावना भी नहीं रहती है और इसका टैरिफ भी सामान्य मीटर के समान ही है। स्मार्ट मीटर डिजिटल इंडिया के तरफ बढ़ता एक मजबूत कदम है। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉक्टर मृदुला शर्मा जी ने पीवीवीएनएल और पश्चिमांचल इंफ्रा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकायें अनुपम निधि, सुमन शर्मा, प्रियंका भारद्वाज, दीपांशी,प्रेरणा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts