HomeDelhi Newsदिल्ली अपराध में नंबर वन, जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय

दिल्ली अपराध में नंबर वन, जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय

-

  • केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल चर्चा का आग्रह किया। अपनी चिट्ठी में केजरीवाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। पत्र में दिल्ली के पूर्व सीएम ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि यह केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। इतना ही नहीं बल्कि हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन है।

दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए हैं। एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। मैं और पूरी दिल्ली में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली अब देश विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। इतना ही नहीं बल्कि हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन है।

मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचारी जा रही है।
दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में सक्रिय हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts