Homepolitics newsविपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी करेंगी संविधान पर चर्चा

विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी करेंगी संविधान पर चर्चा

-

  • सत्ता पक्ष से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुरुआत करेंगे

एजेंसी नई दिल्ली। संविधान को बनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर लोकसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी। लोकसभा में 13-14 दिसंबर और राज्यसभा में 16-17 दिसंबर को संविधान पर चर्चा के लिए सरकार ने सहमति जताई है। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी आज यानी 13 दिसंबर को पहली बार संसद में भाषण देंगी। वह विपक्षी दलों की ओर से संविधान पर चर्चा की शुरूआत करेंगी।

पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद में संविधान पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कई अहम मुद्दे उठाएंगे, लेकिन प्रियंका गांधी चर्चा शुरू करेंगी।

राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने भी कई वायनाड उपचुनाव सहित कई मौकों पर संविधान का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल बताया कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तो लोकसभा में विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी बहस की शुरूआत करेंगी।

लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के अनुसार, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। दो दिवसीय चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीति बनाने संबंधी एक बैठक की, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts