Homepolitics newsविपक्षी नेताओं के पोस्टर वाले प्रदर्शन पर स्पीकर बिरला खफा

विपक्षी नेताओं के पोस्टर वाले प्रदर्शन पर स्पीकर बिरला खफा

-

  • लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित।


नई दिल्ली: संसद में आज भी हंगामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सांसदों ने सोमवार को पोस्टरों से प्रदर्शन किया। मंगलवार को संसद में पोस्टर वाले प्रदर्शनों पर लोकसभा अध्यक्ष खफा नजर आए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर विपक्ष हंगामा करने लगा, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। संसद में इससे पहले सोमवार को सत्ता पक्ष के सांसदों की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर जॉर्ज सोरेस के साथ संबंधों का बात कहने और जांच की मांग पर सदन में खासा हंगामा रहा।

इस कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाई. संसद में आज भी कोई काम हो पाएगा, ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सूचीबद्ध कामकाज निलंबित कर चर्चा कराने के लिए विभिन्न मुद्दों पर पांच नोटिस मिले हैं। धनखड़ अभी नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके मुद्दे का उल्लेख कर ही रहे थे कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और यह बेहद गंभीर मुद्दा है। सभापति ने सिंह को टोकते हुए कहा कि पहले उन्हें नोटिस पढ़ लेने दें।

इसी दौरान सत्ता पक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर शोरगुल और हंगामा करने लगे। और सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। लोकसभा स्थगित लोकसभा में मंगलवार को हंगामे के चलते बेहद अहम प्रश्नकाल की कार्यवाही एक बार फिर धुल गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने संसद परिसर में पोस्टरों के साथ किए जा रहे विपक्ष के प्रदर्शन पर ऐतराज जताया। उन्होंने बड़े दुखी मन से कहा कि जिस तरह से संसद की मर्यादा तोड़ी जा रही और विपक्ष के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हो रहे हैं, वह बेहद अशोभनीय है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts