HomeDelhi Newsकेजरीवाल की अय्याशी का सबूत है शीश महल

केजरीवाल की अय्याशी का सबूत है शीश महल

-

  • भाजपा नेता का पूर्व दिल्ली सीएम पर हमला।

एजेंसी नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजनक केजरीवाल के आवास को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने अपने आवास को सात स्टार रिसॉर्ट में बदल दिया है। बता दें कि इससे पहले भी राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और आप आमने-सामने है।

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर केजरीवाल के पूर्व आवास का एक वीडियो साझा किया। इसके कैप्शन में लिखा कि जनता के पैसे खाकर उन्होंने 7 स्टार रिसॉर्ट का निर्माण करवाया। वीरेंद्र सचदेवा ने लिखा, खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीश महल की सच्चाई को बताते और दिखाते हैं।

जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-स्टार रिसॉर्ट का निर्माण करवाया है। शानदार जिम, मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग आदि में करोड़ों खर्च किए। बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है। इतने पैसों में दिल्ली का आम आदमी, डीडीए के 34 ईडब्ल्यूएस फ्लैट या 15 एलआईजी फ्लैट या 150 सीएनजी ऑटो या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है!

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts