Monday, July 7, 2025
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशSambhal Violence Update: उपद्रवियों ने घर छोड़े, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे...

Sambhal Violence Update: उपद्रवियों ने घर छोड़े, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस टीम


संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस सक्रिय है। सैकड़ों उपद्रवी घर छोड़कर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर पनाह लिए हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और दबिश की कार्रवाई तेज कर दी है।

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा उपद्रवियों के दिल्ली में पनाह लेने की जानकारी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी।

इसमें पांच लोगों की मौत भी हो गई थी। जबिक, कई लोग घायल हुए थे। कई घायलों का अभी भी इलाज चल रहा हैं। वहीं, 29 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बवाल में उपद्रवियों ने अलग-अलग बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूस भी चलाए गए थे।

एक्सपर्ट से इन खोखों की जांच कराई जानी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। जिले से बाहर पनाह रहने की जानकारी सामने आ रही है। टीमों को तलाश में लगाया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों की तलाश में दिल्ली भी टीम भेजी जाएगी।

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों मौत हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। चार मृतकों के परिजनों ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बिना कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि, अभी तक गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई हैं। 24 नवंबर को मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम, अयान, तुतीर्पुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल व हयातनगर निवासी रोमान की गोली लगने से मौत हो गई थी।

इसमें रोमान के परिजनों ने कार्रवाई नहीं कराई है। नईम, अयान और बिलाल के परिजनों ने संभल कोतवाली और कैफ के परिजनों ने नखासा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन युवाओं को गोली मारने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में विदेशी कारतूस और खोखे मिले हैं। एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिन लोगों की बवाल के दौरान मौत हुई है उनकी मौत के जिम्मेदारों को भी तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चार और उपद्रवी पकड़े दो जेल भेजे गए, दो से पूछताछ

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह हुए बवाल में शामिल चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया हैं। दो उपद्रवी संभल कोतवाली व दो नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हिंदूपुरा खेड़ा निवासी अनस और सुफियान को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कोटगर्वी निवासी तनवीर व शारिक को गिरफ्तार किया है। दोनों से उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए चारों उपद्रवियों ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जो फोटो पुलिस के पास हैं। उनसे भी मिलान किया जाएगा। आरोपियों के उपद्रव में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। नखासा पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि, संभल कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने कई उपद्रवियों की पहचान बताई है। अब उनकी तलाश कराई जा रही है। वहीं, पुलिस पहले ही तीन महिलाओं सहित 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments