Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में सपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव...

मेरठ में सपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

-

  • मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और मिठाई बांटी।

  • पूर्व सीएम के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शनिवार को जन्मदिन मनाया गया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और मिठाई बांटी। समाजवादी पार्टी के जेलचुंगी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में पूर्व मंत्री वर्तमान किठौर विधायक शाहिद मंजूर सहित जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी व अन्य नेता मौजूद रहे।

विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। वहीं कार्यकर्ताओं ने केक काटरकर बर्थडे मनाया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मिकी के आवास पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के चित्र पर लड्डू खिलाकर व आपस में लड्डू खिलाकर एक दूजे को बधाई दी।

प्रभुदयाल वाल्मिकी ने जानकारी देते हुए बताया अखिलेश यादव चार बार सांसद रहे एक बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे।
इस दौरान मास्टर खिलाड़ी सिंह गुर्जर, कम्बर ज़ैदी, रईस आजम मलिक, रबनवाज, निर्मित यादव, हुमायु, सगीर राजपूत, मास्टर कृष्णपाल यादव, मकसूद सैफी, मोहम्मद शफीक मलिक, सुरेंद्र, राहुल वाल्मिकी, महराज सैफी, आस मोहम्मद कुरैशी, नईम ठेकेदार, सुरेंद्र विजय राकेश वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts