HomeTrendingFarmer Protest: मांगों को लेकर 20 जिलों के किसानों का दिल्ली कूच,...

Farmer Protest: मांगों को लेकर 20 जिलों के किसानों का दिल्ली कूच, लगा जाम, 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

-


नई दिल्ली: पांच मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच आज। मार्च में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित 20 जिलों के किसान हैं। 27 नवंबर को किसान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर और 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना अऑरिटी पर प्रदर्शन कर चुके हैं।

डीएनडी फ्लाईवे पर भी जाम: उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं, जिसके कारण डीएनडी फ्लाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है।

 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात: नोएडा के अडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना का कहना है कि 4,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा है, कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हम किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली नहीं जाने देंगे।”

6 दिसंबर से दो और संगठन करेंगे दिल्ली मार्च: किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा जैसे अन्य किसान समूह भी 6 दिसंबर से दिल्ली मार्च का आह्वान कर चुके हैं। ये किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी जैसी मांगों पर जोर दे रहे हैं।

 सुबह से ही दिल्ली के बॉर्डर पर जाम: दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भारी जाम लग गया है. किसान दिल्ली कूच पर अडे हैं, दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद की गई है। यहां सुबह से ही भारी जाम देखने को मिल रहा है।

ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी पर दे चुके हैं धरना: 27 नवंबर को किसानों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर धरना दिया था, जबकि 28 नवंबर से एक दिसंबर तक किसानों ने यमुना अथॉरिटी पर धरना दिया था।

– अगर आप नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा की आवाजाही करते हैं तो जरा ध्यान दें। दरअसल, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी एरिया के करीब एक लाख किसान आज यानी सोमवार (2 दिसंबर 2024) को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के दिल्ली कूच करने के दौरान बॉर्डर पर जाम लग सकता है. ऐसे में नोएडा पुलिस ने कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। इस संबंध में पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की टीम हमें जहां रोकेगी, हम वहीं पर देकर अनिश्चितकालीन समय के लिए बैठ जाएंगे।

जानें क्या रहेगा रूट-  

चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गंतव्य को जा पाएंगे।
डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा पाएंगे।
कालिन्दी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर गंतव्य को जा पाएंगे।
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से कालिन्दी कुंज होकर गंतव्य को जा पाएंगे।
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिन्दी कुंज की ओर तथा सेक्टर 51 से सेक्टर 60 से मॉडल टाउन होकर अपने गंतव्य की ओर जा पाएंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा पाएंगे।
पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा पाएंगे।
आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
इस दौरान यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 है।

किसानों की क्या हैं मांगें?

पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।
1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20% प्लॉट दिया जाए।
भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए।
हाई पावर कमेटी की ओर से पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए।
आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts