Homeन्यूज़जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे चार देशों के शहर

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे चार देशों के शहर

-

  • अमेरिका दे चुका प्रस्ताव, आॅस्ट्रेलिया का प्रतिनिधिमंडल जल्द आएगा।

नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के पास चार देशों के शहर बसने की तैयारी है। अमेरिकी सिटी फाइनल होने के बाद जापान और दक्षिण कोरिया भी अपने शहर विकसित करने का प्रस्ताव दे चुके हैं। इन देशों के शहर विकसित होने वाला यूपी देश का इकलौता राज्य होगा।

जेवर एयरपोर्ट के पास संभावित एजुकेशन सिटी के स्थान सर्वेक्षण के लिए आॅस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल 21 नवंबर को यमुना सिटी का दौरा करेगा। जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बाद चौथा देश है, जिसने वहां शहर बसाने में रुचि दिखाई है। जापानी व कोरियाई शहरों के लिए भूमि आवंटन हो चुका है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्वरूप लेने जा रहा है। सेक्टर 4-ए और 5-ए में जापानी और कोरियाई शहर बसाए जाएंगे। यहां कोरियाई और जापानी लोगों के लिए आवासीय क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। जापानी सिटी सेक्टर 5ए में बनेगी। वहां 395 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। कोरियाई सिटी सेक्टर 4-ए में 365 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगी। दोनों शहर इलेक्ट्रॉनिक्स का गढ़ बनकर उभरेंगे। यहां चिप्स, सेमीकंडक्टर, एआई उपकरण और कैमरे बनाने वाली कंपनियां होंगी। अमेरिकी

कंपनियां छह वर्ष में चार अरब डॉलर का करेंगी निवेश : इसी तरह नोएडा एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित अमेरिकी सिटी प्रोजेक्ट को प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। वहां स्कूल, कॉलेज, कला व संस्कृति के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान बनाए जाएंगे। सभी निर्माण कार्यों को अमेरिकी मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। अमेरिकी सिटी करीब 1200 एकड़ में बसेगी। इस शहर में अमेरिकी कंपनियां छह वर्ष में चार अरब डॉलर का निवेश करना चाहती हैं।

यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

ऐसी योजनाओं का उद्देश्य विदेशी निवेश को आकर्षित करना और यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को गति देना है। इस योजना के तहत दो नए औद्योगिक सेक्टरों का विकास किया जाएगा। ऐसी परियोजनाएं आर्थिक विकास को गति दे सकती हैं। नौकरियां पैदा कर सकती हैं और शिक्षा और नवाचार क्षेत्रों में भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ा सकती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts