Homeन्यूज़संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

-

– मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, थाने में तहरीर दी


शारदा रिपोर्टर,मेरठ- दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव में विवाहिता की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। थाने पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी।

गौतमबुद्ध नगर के गांव अरालसी निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी ऊषा की 22 अप्रैल 2024 को कैली गांव निवासी युवक से शादी की थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उषा को परेशान करने लगे, जिस पर ऊषा ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। परिजनों ने ऊषा को समझाकर शांत कर दिया। बताया कि दो -तीन दिन पहले भी ऊषा ने अपने पिता चंद्रपाल को फोन पर ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी, जिस पर पिता ने 17 या 18 नवंबर को कैली आने का आश्वासन दिया।

चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार देर रात एक रिश्तेदार का फोन आया और जानकारी दी कि उनकी बेटी बीमार है। ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। थोड़ी देर में जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। रात में ही वह कैली पहुंचे।

बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर उन्होंने पति, नंद, सास पर हत्या करने का आरोप लगाया और थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया। चंद्रपाल ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts