Homeमनोरंजन जगतBollywood Newsशाहरूख खान को धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड...

शाहरूख खान को धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड के बाद लाया जाएगा मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी भरा मैसेज देने के मामले में आरोपी फैजान खान मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे रायपुर जिला न्यायालय में भी पेश करने के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया जाएगा।

-

Shah Rukh Khan Death Threat:  बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को कुछ दिन पहले धमकी मिली थी। उस दौरान उनसे 50 लाख रूपए की डिमांड की गई थी। उसके बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। और मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने में जुटी थी। अब उन्हें धमकी देने वाले शख्स फैजान खान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी भरा मैसेज देने के मामले में आरोपी फैजान खान की गिरफ्तारी को लेकर ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस सुबह-सुबह रायपुर पहुंची। जहां आज सुबह जिला न्यायालय में भी पेश करेगी। जिसके बाद उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया जाएगा।

आरोपी फैजान खान ने कहा था कि वह बांद्रा पुलिस को अपना बयान देने के लिए 14 तारीख को मुंबई आएगा। हालांकि उसे पिछले दो दिनों से काफी धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने मुंबई कमिश्नर को लिखा कि वह अपनी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा। मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं। जिसके बाद आज उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस बार शाहरुख खान सुरक्षा कारणों के चलते अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को ग्रीट करने भी नहीं आए थे। फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया। ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो। लेकिन एफआईआर 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts