Homepolitics newsबीजेपी का हिंदुत्व है नकली, आदित्य ठाकरे का आरोप

बीजेपी का हिंदुत्व है नकली, आदित्य ठाकरे का आरोप

-


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। शिवसेना (वइळ) नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मिलिंद देवड़ा और राज ठाकरे की एमएनएस पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने मिलिंद देवड़ा को टाइमपास उम्मीदवार बताया है। आदित्य ने कहा कि मिलिंद देवड़ा वर्ली विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ टाइमपास करने आए हैं। वो चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर नहीं हैं। दो बार से सांसद के लिए यहां की जनता ने उन्हें नकारा है।

ठाकरे ने कहा कि मिलिंद देवड़ा को हम राज्यसभा का टिकट देते तो हमारे खिलाफ नहीं बोलते, जिस पार्टी (कांग्रेस) ने उन्हें मंत्री, सांसद बनाया उनको ही छोड़कर चले गए। उनके (कांग्रेस) साथ गद्दारी की है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि विपक्ष मुझ से डरता है। इसलिए मुझे घेरने की कोशिश की जा रही है।

ढाई साल शिंदे सरकार ने कुछ काम नहीं किया

विपक्ष पर निशाना साधते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोरोना के समय सब गायब थे। एमएनएस आज गुजरात के भूमिपुत्रों की बात करती है, महाराष्ट्र के लोगों की बात नहीं करती है। सीएम शिंदे पर बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि ढाई साल घर बैठे और कुछ काम नहीं किया। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि सीएम शिंदे ने सिर्फ गुजरात के लिए काम किया।

शिंदे ने गुजरात के लिए काम किया

ठाकरे ने कहा कि इनकी गंदी राजनीति किसी को पसंद नहीं है। ढाई सालों में कौन सी इंडस्ट्री? कौन सा उद्योग महाराष्ट्र में लाया गया ये बताया जाए? एकनाथ शिंदे ने गुजरात के लिए काम किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गुंडागर्दी है।

पीएम मोदो को अब क्यों याद आया महाराष्ट्र?

महाराष्ट्र चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे को लेकर आदित्य ठाकरे ने बड़ा आरोप लगाया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति में भी घोटाला किया। जब महाराष्ट्र के किसान आत्महत्या कर रहे थे, तब महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात जा रहे थे। तब पीएम मोदी महाराष्ट्र में क्यों नहीं आए? अभी पांच साल के बाद चुनाव हैं। तब क्यों महाराष्ट्र की याद आ रही है?

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts