HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME-रोहटा में मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

MEERUT CRIME-रोहटा में मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

-

– खेत में गन्ना छीलने गया था राजू, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा


शारदा रिपोर्टर, मेरठ– रोहटा में आज सुबह मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां खेत में गन्ना छीलने गए मजदूर को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। कई घंटे बाद पहुंचे मजदूरों ने लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहीं परिजन व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।

मंगलवार अल सुबह को किनोनी गांव के जंगल में गन्ना छिलने गए एक मजदूर की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची रोहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।

जानकारी के अनुसार गांव किनोनी निवासी राजू पुत्र राम सिंह दलित ठेकेदारी पर गन्ना छिलने का कार्य करता है। वह मंगलवार की अल सुबह 6:00 बजे गांव निवासी किसान पवन पुत्र रामसिंह के खेत में गन्ना छिलने के लिए गया था। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो उसके ऊपर अज्ञात हमलावरो ने उसकी गर्दन पर दराती से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घंटों बाद जब अन्य मजदूर गन्ना छिलने के लिए खेत में पहुंचे तो राजू का खून से लथपथ शव देख दंग रह गए। ओर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन भी पहुंचे और हंगामा करते हुए। हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पाकर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts