HomeTrendingStock Market: जानिए कैसी रही शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स के शेयरों...

Stock Market: जानिए कैसी रही शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स के शेयरों का क्या है अपडेट…

-

  • निफ्टी 24,000 के ऊपर निकला,
  • शेयर बाजार का ताजा अपडेट,

Stock Market: शेयर बाजार में कल की गिरावट का सिलसिला आज ओपनिंग के समय जारी दिखा लेकिन जल्द ही रिकवरी के संकेत दिखने लगे। Nifty ने एक बार तो 24 हजार का लेवल भी फिर से छू लिया है। घरेलू शेयर बाजार में आज यानि मंगलवार को भी हल्की गिरावट देखी जा रही है लेकिन ये कल के मुकाबले थोड़ी रिकवरी के साथ ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार में आज बैंक निफ्टी ने फिर से करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि निफ्टी आईटी में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा था लेकिन ये लाल-हरे निशान में झूल रहा है। सुबह 9.40 बजे NSE Nifty ने 24,000 का लेवल एक बार फिर छू लिया है और इसके दम पर लग रहा है कि बाजार में आज तेजी लौट सकती है।

शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों के ट्रेड में गिरावट हावी दिख रही है। बाजार खुलने के 20 मिनट के बाद देखें तो NSE निफ्टी हरे निशान में आ गया है भले ही ये केवल एक अंक की तेजी है. निफ्टी में 23,996.35 का लेवल आ चुका है। इसके साथ ही BSE Sensex में 78,759.58 का लेवल आ चुका है और ये केवल 22 अंक नीचे रह गया है।

BSE का सेंसेक्स आज 78,542.16 पर खुला है और बीते कल ये 78,782.24 के लेवल पर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी की बात करें तो ये 23,916.50 पर ओपन हुआ जबकि 23,995.35 पर इसकी सोमवार की क्लोजिंग देखी गई थी।

सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, फार्मा, आईटी, ऑटो और हेल्थकेयर इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और इनके अलावा बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज भी गिरावट देखी जा रही है।

 

Sensex और Nifty के शेयरों का ताजा अपडेट: सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 16 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है, इसके अलावा निफ्टी को देखें तो इसके 50 में से 24 शेयरों में तेजी बनी हुई है और 26 शेयरों में गिरावट का ट्रेड बना हुआ है। सुबह के कारोबार में बैंक निफ्टी 51 अंक गिरकर 51,102 के लेवल पर बना हुआ है और बैंक NIfty के 12 में से केवल 4 शेयरों में तेजी है जबकि 8 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts