spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमेरठ में करंट लगने से 16 वर्षीय युवक की मौत

मेरठ में करंट लगने से 16 वर्षीय युवक की मौत

मेरठ के भावनपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र का करंट लगने से मौत हो गयी। लोहे के तार पर कपड़े सुखाते वक्त तार में करंट आने से हादसा हो गया।

-

मेरठ– भावनपुर गांव में बिजली का करंट लगने से 10वीं के छात्र कार्तिक 16 की मौत हो गई। कार्तिक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव के कुलदीप का बेटा कार्तिक अनुपमा इंटर कॉलेज मे 10वीं का छात्र था सोमवार को घर में नहाने के बाद वह लोहे के तार पर कपड़े सुखा रहा था। तार पर बिजली के होल्डर में बल्ब लगा हुआ था। इसी बीच तार में करंट आ गया। कपड़े सुखा रहे कार्तिक को करंट लग गया। कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार्तिक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक बहन है। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों की हालत देखकर परिचित-रिश्तेदार समझ ही नहीं पा रहे कि उनको ढाढस बंधाए तो कैसे। परिवार के लोग बेसुध हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts