Homeculturalकल भाई दूज पर सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन,...

कल भाई दूज पर सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों के लिए RRTS का स्पेशल तोहफा

-

– बहनों और भाईयों को त्योंहार पर दिया आरआरटीएस ने तोहफा, दो घंटे पहले चलेगी ट्रेन


शारदा रिपोर्टर, मेरठ– भाई दूज के पर्व को लेकर आरआरटीएस (दिल्ली–मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) की ओर से यात्रियों के लिए तोहफा दिया गया है।  नमो भारत ट्रेन की सेवाएं भाई दूज के अवसर पर रविवार, 3 नवंबर 2024 को रूटीन टाइम से दो घंटे पहले शुरू हो जाएंगी। एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने भाई दूज के मद्देनजर यह फैंसला लिया है, ताकि पैसेंजर आसानी से सफर कर सकें।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं जहां आमतौर पर रोजाना 8 बजे सुबह शुरू होती हैं। वहीं कल रविवार को 8:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से सेवाएं संचालित कर दी जायेंगी। यह सेवा रात 10:00 बजे तक जारी रहेंगी।

यात्री बढ़ने पर बढाये जायेंगे फेरे

एनसीआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके।

महिलाओं के लिए अलग कोच की व्यवस्था

बता दें कि प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में सेकेण्ड लास्ट कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts