HomeJammu and Kashmir NewsJAMMU KASHMIR NEWS: एआई तकनीक से घाटी में मारे गए तीन आतंकी

JAMMU KASHMIR NEWS: एआई तकनीक से घाटी में मारे गए तीन आतंकी

-

श्रीनगर- जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के कैरी बट्टल इलाके में सेना की एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। 27 घंटे चली मुठभेड़ के बाद आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिला। भारतीय सेना के मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकियों को ढेर करने के लिए अक टेक्नोलॉजी और ह्यूमन लैस व्हीकल का इस्तेमाल किया गया।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहली बार सेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया, ताकि आतंकियों की पिन पॉइंट लोकेशन को ट्रैक किया जा सके। सेना ने इस आॅपरेशन के दौरान जितने भी सर्विलांस इक्विपमेंट लगाए हुए थे, करीब 40 ड्रोन इस्तेमाल किए थे, वे सभी अपनी-अपनी फीड दे रहे थे। सारी फीड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब में आ रही थी और इस फीड के जरिए ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम ट्रैक करके आतंकियों की पिन पॉइंट लोकेशन पता चली, जिसे ट्रेस करके जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर 27 घंटे चला। सोमवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 10 बजे खत्म हुई। इन 27 घंटों में सेना के जवानों ने भट्टल इलाके के जंगल में 3 आतंकियों को मार गिराया। सोमवार को एक आतंकी का शव मिला। मंगलवार को 2 और आतंकियों की डेडबॉडी रिकवर की गई। आॅपरेशन चलाया गया, क्योंकि सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने आॅपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में सेना का फैंटम डॉग शहीद हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts